दुधि: विंढमगंज बाजार में श्रीराम इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान
विंढमगंज बाजार स्थित श्रीराम इलेक्ट्रॉनिक दुकान में गुरुवार की सुबह करीब 5 बजे अचानक भीषण आग लग गई। दुकान से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।बताया गया कि रोज की तरह दुकान बंद कर स्टाफ रात में अपने घर चला गया था।