ग्राम पंचायत बड़ागांव में मिढ़ासन नदी पर पुल निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बुधवार को आवाज बुलंद की। बड़ागांव निवासी बड़ी संख्या में ग्रामीण देवेंद्रनगर तहसील कार्यालय पहुंचे और कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर नदी पर जल्द पुल निर्माण की मांग की