परसिया: केंद्र सरकार और प्रबंधन के खिलाफ चार मजदूर संगठनों का धरना, बारहवें वेतन समझौते को लागू करने की मांग
केंद्र सरकार और कोल इंडिया प्रबंधन के खिलाफ चार मजदूर संगठनों के संयुक्त मोर्चे ने सोमवार को प्रदर्शन किया। राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत पेंच कन्हान में जीएम आफिस पेंच एरिया के सामने धरना प्रदर्शन किया गयां। साढे चार बजे ज्ञापन सौंपा गया। कोयला मजदूरों का बारहवा वेतन समझौता लागू करने और नए श्रम कानूनों को रद्द करने की मांग की गई।