सिरसागंज: सिरसागंज में राधारानी के जयकारों से गूंजा, धूमधाम से निकली भव्य शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ पुष्पवर्षा से स्वागत
फिरोजाबाद के सिरसागंज नगर में शनिवार को राधाष्टमी का पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राधारानी की भव्य शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया। राधारानी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया।