कलान बिजली घर में भरा पानी, बर्तनों से उलीचा जा रहा पानी!
कलान बिजली घर के मुख्य कंट्रोल रूम में बारिश का पानी घुसने से मशीनों पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। स्थिति इतनी गंभीर है कि कर्मचारी खुद बर्तनों और बाल्टियों से पानी को बाहर फेंकने में जुटे हैं ताकि मशीनों को डूबने से बचाया जा सके।
बिजली घर में पानी भर जाने से इलाके की बिजली व्यवस्था पर असर पड़ने की पूरी संभावना है।