स्वतंत्रता दिवस पर सीधी पुलिस परेड ग्राउंड में भव्य समारोह
सीधी। #IndependenceDay2026 के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउंड, सीधी में आयोजित मुख्य समारोह में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। समारोह के दौरान कलेक्टर श्री विकास मिश्रा ने परेड का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी भी उनके साथ मौजूद रहे। परेड के दौरान जवानों ने अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया।
स्वतंत्रता दिवस के इस गरिमामय आयोजन में प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। पूरे परिसर में राष्ट्रभक्ति का उत्साह नजर आया।
#IndependenceDay2026 #Sidhi #JansamparkMP #JansamparkMadhyaPradesh #IndependenceDay #सीधी