Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
tirhutnow
मुजफ्फरपुर में गांधी जयंती महोत्सव, मंत्री केदार गुप्ता बोले- गांधी के विचारों को आगे बढ़ा रहा ‘वोकल फॉर लोकल’ #GandhiJayanti #Muzaffarpur #KedarPrasadGupta #Khadi #VocalForLocal
Musahri, Muzaffarpur
| Oct 2, 2026
#gandhijayanti
#muzaffarpur
#kedarprasadgupta
#khadi
#vocalforlocal
MORE NEWS
Musahri, Muzaffarpur | Oct 2, 2026
Musahri, Muzaffarpur | Oct 2, 2026
Musahri, Muzaffarpur | Oct 2, 2026
Musahri, Muzaffarpur | Oct 2, 2026
*बाढ़ प्रभावित माधोपुर हजारी गांव में पहुंचे जिलाधिकारी, इन्फ्लेटेबल मोटर वोट से लिया स्थिति का जायजा* *प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री एवं पॉलीथिन शीट का किया वितरण, डीएम ने कहा—हर जरूरतमंद तक समय पर पहुंचे प्रशासन की मदद* जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों की लगातार निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर श्री कुमार गौरव ने आज अधिकारियों की टीम के साथ साहेबगंज प्रखंड अंतर्गत माधोपुर हजारी गांव का इन्फ्लेटेबल मोटर वोट के माध्यम से स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में जलस्तर, आवागमन की स्थिति, प्रभावित परिवारों की स्थिति तथा जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही राहत एवं बचाव सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच पहुंचकर उनसे सीधे संवाद किया तथा उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री एवं पॉलीथिन शीट का वितरण किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित लोगों तक आवश्यक राहत सामग्री समय पर और पर्याप्त मात्रा में पहुंचाना सुनिश्चित करें। राहत सामग्री के वितरण में किसी भी प्रकार की देरी अथवा लापरवाही नहीं होनी चाहिए। *बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए* जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता बाढ़ प्रभावित परिवारों की सुरक्षा, राहत एवं आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए तथा उनकी आवश्यकताओं का स्थानीय स्तर पर लगातार आकलन करते हुए त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि पॉलीथिन शीट, खाद्य सामग्री एवं अन्य आवश्यक राहत सामग्री का वितरण समयबद्ध तरीके से किया जाए। प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने में भौगोलिक परिस्थितियों के कारण किसी प्रकार की कठिनाई उत्पन्न होने पर उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग करते हुए तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। *राहत एवं बचाव कार्यों की लगातार निगरानी का निर्देश* जिलाधिकारी ने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार क्षेत्र भ्रमण एवं निगरानी बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों की समस्याओं की जानकारी सीधे क्षेत्र में जाकर ली जाए और प्राप्त शिकायतों एवं आवश्यकताओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य में लगे अधिकारियों एवं कर्मियों को पूरी तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि आपदा की इस परिस्थिति में प्रशासन और प्रभावित लोगों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नाव एवं अन्य उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से आवश्यकतानुसार राहत एवं बचाव कार्य संचालित किए जाएं तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना प्राप्त होते ही त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। *प्रशासन पूरी तरह अलर्ट, प्रभावित परिवारों तक पहुंचाई जा रही सहायता* जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रभावित परिवारों को आवश्यकतानुसार राहत सामग्री उपलब्ध कराने के साथ-साथ सुरक्षित आवागमन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ की स्थिति सामान्य होने तक क्षेत्र में सतत निगरानी एवं राहत कार्य जारी रखा जाए तथा प्रभावित लोगों को हरसंभव प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। निरीक्षण के दौरान संबंधित अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, अंचल पदाधिकारी तथा आपदा प्रबंधन एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Musahri, Muzaffarpur | Oct 2, 2026
LIVE..डॉक्टर भी नही रही सुरक्षित,सोने की चेन छीना
Musahri, Muzaffarpur | Oct 2, 2026
Musahri, Muzaffarpur | Oct 2, 2026
Musahri, Muzaffarpur | Oct 2, 2026