रेल पटरी के करीब पहुंची महाराजपुर में गंगा का रौद्र कटाव, डाउन लाइन पर 60 घंटे का ब्लॉक
मालदा रेल मंडल अंतर्गत साहिबगंज-तीनपहाड़ रेलखंड पर महाराजपुर डाउन लाइन के समीप अचानक हो रहे गंगा कटाव के कारण गंगा नदी की धारा महज 13 मीटर की दूरी पर आ गयी है.
इसे देखते हुए करीब 60 घंटे का डाउन लाइन पर ब्लॉक लेकर रेल प्रशासन राहत कार्यों में जुटा है. मालदा रेल मंडल के पदाधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं.
मालगाड़ी से डाला जा रहा बोल्डर और डस्ट
मालगाड़ी को डाउन लाइन पर लगाकर लगातार बोल्डर एवं डस्ट कटावरोधी कार्य में लगाया जा रहा है. अप लाइन पर मालगाड़ी एवं रात्रि के समय गुजरने वाली कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. डाउन लाइन की सभी ट्रेनों का परिचालन इस रूट पर रद्द करते हुए कार्य तेजी से किया जा रहा है.
सोमवार शाम से शुरू हुआ राहत कार्य
मालूम हो कि बीते सोमवार की शाम से ही एक्सप्रेस ट्रेनों को डायवर्ट और पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन रद्द करते हुए रेलवे की टीम राहत कार्य में जुट गयी थी. गंगा एवं बाकुडी में लगभग 40 मालगाड़ी बोल्डर का स्टॉक रेलवे की ओर से रखा गया है. आधा दर्जन से अधिक मालगाड़ियों के माध्यम से बोल्डर एवं डस्ट फिलिंग किया गया है. रेलवे की ओर से लगातार कार्य किया जा रहा है. हालांकि डाउन लाइन शुरू करने को पंप नहर के अभियंता भी राहत कार्य में सहयोग कर रहे हैं.
40 मालगाड़ियों का रखा गया स्टॉक
मालदा, महाराजपुर एवं बाकुडी में लगभग 40 मालगाड़ी बोल्डर का स्टॉक रेलवे की ओर से रखा गया है. आधा दर्जन से अधिक मालगाड़ियों के माध्यम से बोल्डर एवं डस्ट फिलिंग किया गया है. रेलवे की ओर से लगातार कार्य किया जा रहा है. हालांकि डाउन लाइन शुरू करने को लेकर रेलवे के जनसंपर्क विभाग की ओर से कोई अधिकृत जानकारी जारी नहीं की गयी है.
एक अक्टूबर को इन ट्रेनों का परिचालन प्रभावित
एक अक्टूबर को इन ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा.
63401 साहिबगंज-मालदा टाउन मेमू
63421 आजीमगंज-साहिबगंज मेमू
63411 साहिबगंज-भागलपुर मेमू
63063 बर्द्धमान-साहिबगंज मेमू
53411 बरहरवा-साहिबगंज पैसेंजर
13427 हावड़ा-साहिबगंज एक्सप्रेस
63405 रामपुरहाट-साहिबगंज मेमू
63402 मालदा टाउन-साहिबगंज मेमू
63422 साहिबगंज-आजीमगंज मेमू
63412 भागलपुर-साहिबगंज मेमू
63064 साहिबगंज-बर्द्धमान मेमू
53412 साहिबगंज-बरहरवा पैसेंजर
इन ट्रेनों के मार्ग में किया गया परिवर्तन
13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस, दिनांक 29.09.2026 को प्रारंभ होने वाली यात्रा एवं 13020 काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस, दिनांक 28.09.2026 को प्रारंभ होने वाली यात्रा का मार्ग मुंगेर-भागलपुर-बांका-देवघर-जसीडीह बाईपास के रास्ते परिवर्तित किया जाएगा. इन ट्रेनों का ठहराव भागलपुर एवं देवघर में रहेगा.
13024 गया-हावड़ा एक्सप्रेस, दिनांक 30.09.2026 को प्रारंभ होने वाली यात्रा का मार्ग किऊल-झाझा-आसनसोल के रास्ते परिवर्तित किया जाएगा.
आंशिक समापन और प्रारंभ
53029 आजीमगंज-भागलपुर पैसेंजर, दिनांक 29.09.2026 को प्रारंभ होने वाली यात्रा का आंशिक समापन बड़हरवा में किया जाएगा.
53403 रामपुरहाट-गया पैसेंजर एवं 13409 मालदा टाउन-किऊल इंटरसिटी एक्सप्रेस, दोनों की दिनांक 30.09.2026 को प्रारंभ होने वाली यात्रा का आंशिक प्रारंभ साहिबगंज से किया जाएगा.
Hardoi, Hardoi | Oct 2, 2026