मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने तय कार्यक्रम के अनुसार उत्तरकाशी के जोशियाड़ा हेलीपैड पहुंचे । वहां पहुंचने के बाद वह सबसे पहले प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर और शक्ति माता मंदिर में जाकर दर्शन-पूजन किया और आशीर्वाद लिया।
इसके पश्चात, मुख्यमंत्री 'सेवा संकल्प' अभियान के अंतर्गत रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली 'विकसित भारत संकल्प सभा' में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। इसके साथ ही, वह क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए आयोजित की जा रही 'सेवा ज्योति कलश यात्रा' कार्यक्रम में भी प्रतिभाग करेंगे।
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Utterkashi #viralvideo