🚨 हल्द्वानी में दिल दहला देने वाली घटना! 🚨
हल्द्वानी में शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे पूर्व मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला के घर के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने पहले दो गोवंशों को टक्कर मारकर घायल कर दिया।
इसके बाद पिकअप ने एक गौ माता को भी जोरदार टक्कर मारी और करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला।
लोगों ने घटना पर नाराजगी जताते हुए वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना का वीडियो/सीसीटीवी सामने आने के बाद मामले की पूरी तस्वीर और स्पष्ट हो सकती है।
📍 हल्द्वानी | ब्रेकिंग न्यूज
#Haldwani #HaldwaniNews #UttarakhandNews #BreakingNews #Gaumata GauVansh RoadAccident I7News I7NewsLive HaldwaniBreaking
Haldwani, Nainital | Aug 21, 2026