पोखरी: वीरेंद्र पाल भंडारी बने चमोली जिला मंडी समिति अध्यक्ष, मुख्यमंत्री-प्रदेश अध्यक्ष ने दी बधाई
भाजपा नेताओं ने चमोली जिला मंडी समिति के नए अध्यक्ष वीरेंद्र पाल भंडारी के मनोनीत होने पर खुशी जताई। भंडारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट को धन्यवाद दिया और कहा कि वे ईमानदारी से जिम्मेदारी संभालेंगे। इस अवसर पर कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।