सिरसागंज: कठफोरी के पास बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई, युवक घायल
फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र की कठफोरी चौकी के पास मंगलवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। हादसा उस वक्त हुआ, जब बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। बताया गया कि हाथवंत थाना क्षेत्र के नराईच गांव निवासी अमन पुत्र संजय सिंह करीब बजे अपनी रिश्तेदारी से बाइक द्वारा गांव लौट रहा था।