बक्सर: गांधी जयंती पर बक्सर सेंट्रल जेल से 7 कैदी होंगे रिहा, सरकार ने दिया परिहार का लाभ, रिहाई की प्रक्रिया हो रही पूरी
Buxar, Buxar | Oct 2, 2026 महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर राज्य सरकार ने एक बारगी उपाय के तहत काराओं में बंद सजायाफ्ता कैदियों को परिहार का लाभ देकर रिहा करने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के आलोक में बक्सर जिला स्तरीय समिति की अनुशंसा पर राज्य स्तरीय समिति की बैठक में 7 बंदियों की रिहाई को मंजूरी दी गई है। इनमें केंद्रीय कारा बक्सर के 4 और मुक्त कारागार के तीन कैदी शामिल है।