जतारा: बछोड़ा: रश्मि और दो मासूमों की मौत के बाद पुलिस की कार्रवाई पर सवाल, आवेदन के बावजूद नहीं हुई कार्यवाही
बछोड़ा गांव में रश्मि कुशवाहा और उसके दो मासूम बच्चों की मौत के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। मृतका के पिता चेनू कुशवाहा का आरोप है कि 18 अगस्त को जतारा थाने में घरेलू हिंसा की शिकायत दी थी, लेकिन समय पर कार्रवाई नहीं हुई।