#लोक निर्माण राज्य #मंत्री #बृजेश सिंह का बलिया आगमन, पूर्व विधायक #संजय यादव ने किया स्वागत
#बलिया। उत्तर प्रदेश सरकार के लोक निर्माण राज्य मंत्री बृजेश सिंह के बलिया आगमन पर सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव ने उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर संजय यादव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर लोक निर्माण राज्य मंत्री बृजेश सिंह का स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच क्षेत्र के विकास एवं विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर भी चर्चा हुई।
संजय यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है। सड़क, पुल एवं अन्य लोक निर्माण से जुड़ी परियोजनाओं के माध्यम से आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है।
मंत्री बृजेश सिंह ने भी क्षेत्र के विकास को लेकर आवश्यक सहयोग एवं प्राथमिकता के साथ कार्य कराने का भरोसा दिलाया।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में भी उत्साह देखने को मिला।