Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Congress
Modi
Delhi
Viral
Breakingnews
गिरफ्तार
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Jdu
Crimenews
Sitapur
Firozabad
Breaking
किया
Politics
Yogi
Biharnews
kosisamachaar
डॉ संजीव के बारे में क्या कहा प्रशांत किशोर ने…
Kahara, Saharsa
| Oct 13, 2026
MORE NEWS
जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने छपरा के प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा मानकों के अनुपालन का दिया निर्देश जिलाधिकारी सारण श्री वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक सारण श्री रौशन कुमार ने आज संध्या छपरा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत पंकज सिनेमा रोड, नगरपालिका चौक, गांधी चौक, नेहरू चौक, तेलपा स्टैंड एवं श्यामचक स्थित प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूजा आयोजकों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन एवं विधि-व्यवस्था के दृष्टिकोण से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में पंडालों के अंदर एवं बाहर पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाने, महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के लिए मजबूत बल्ले अथवा स्टील पिलर से बैरिकेडिंग करने तथा प्रवेश एवं निकास द्वार अलग-अलग रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही, पंडालों में दिन एवं रात्रि के समय कार्यक�
Saharsa, Bihar | Oct 13, 2026
जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने छपरा के प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा मानकों के अनुपालन का दिया निर्देश जिलाधिकारी सारण श्री वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक सारण श्री रौशन कुमार ने आज संध्या छपरा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत पंकज सिनेमा रोड, नगरपालिका चौक, गांधी चौक, नेहरू चौक, तेलपा स्टैंड एवं श्यामचक स्थित प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूजा आयोजकों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन एवं विधि-व्यवस्था के दृष्टिकोण से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में पंडालों के अंदर एवं बाहर पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाने, महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के लिए मजबूत बल्ले अथवा स्टील पिलर से बैरिकेडिंग करने तथा प्रवेश एवं निकास द्वार अलग-अलग रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही, पंडालों में दिन एवं रात्रि के समय कार्यकर्ताओं की सक्रिय तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया। अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर को सभी बड़े पंडालों में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय कर्मियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। विद्युत विभाग को सभी पंडालों का विद्युत ऑडिट कर प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने तथा भवन प्रमंडल को पंडालों की संरचनात्मक मजबूती का प्रमाण पत्र प्राप्त कराने का निर्देश दिया गया। अग्निशमन पदाधिकारी को नियमित रूप से पंडालों का निरीक्षण कर अग्नि सुरक्षा संबंधी आवश्यक उपाय सुनिश्चित करने को कहा गया। जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं पूजा आयोजकों को निर्धारित सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने तथा दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए सतर्कता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।
Saharsa, Bihar | Oct 13, 2026
ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था की डीएम-एसएसपी ने की समीक्षा मासिक निरीक्षण में चौबीसों घंटे निगरानी के साथ दिए अन्य निर्देश छपरा जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और वरीय पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार ने मंगलवार को सदर प्रखंड के समीप स्थित ईवीएम वेयरहाउस का संयुक्त रूप से मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने ईवीएम की सुरक्षा, भंडारण व्यवस्था और निगरानी तंत्र का जायजा लेते हुए संबंधित मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने इन्वेंट्री रजिस्टर का अवलोकन किया और वेयरहाउस में रखी ईवीएम मशीनों के स्टॉक का मिलान करते हुए भंडारण व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने परिसर में प्रवेश नियंत्रण, मशीनों के सुरक्षित रखरखाव और सुरक्षा प्रबंधों की भी जांच की। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया कि वेयरहाउस में वर्तमान में रेडी-टू-यूज ईवीएम मशीनें रखी गई हैं। ऐसे में इनकी सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतना आवश्यक है। मशीनों को निर्धारित मानकों के अनुरूप सीलबंद अवस्था में डबल लॉक सिस्टम के तहत सुरक्षित रखने पर जोर दिया गया। वहीं, वरीय पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की। अधिकारियों ने परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, नियंत्रण कक्ष से निगरानी और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि वेयरहाउस की निगरानी व्यवस्था चौबीसों घंटे सक्रिय रहनी चाहिए तथा सुरक्षा से जुड़ी प्रत्येक गतिविधि का नियमित रिकॉर्ड लॉग बुक में दर्ज किया जाए। दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने और सभी निर्धारित प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी जावेद एकबाल, जदयू जिलाध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद सिंह विकल, कांग्रेस के फिरोज इकबाल, लोजपा (रा) के मृत्युंजय कुमार, सीपीआई एमएल के अखिलेश कुमार, भवन प्रमंडल के अधीक्षण अभियंता सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.
Saharsa, Bihar | Oct 13, 2026
तीन सेंटीमीटर के पत्ते पर ‘नारी शक्ति’ का महाघोष, मधुरेन्द्र की अनूठी कलाकृति ने दिया महिला सम्मान का संदेश....see more
Kahara, Saharsa | Oct 13, 2026
मोबाइल चोर को यात्रियों ने चलती ट्रेन की खिड़की से बाहर हवा में लटकाया, फिर चलती ट्रेन से छोड़ दिया' आरपीएफ ने कराया अस्पताल में भर्ती.... वीडियो भागलपुर जिले के शिवनारायणपुर रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है।
Kahara, Saharsa | Oct 13, 2026
मोतिहारी में भूमाफिया के घर पुलिस की बड़ी छापेमारी, 27 लाख नकद, हथियार और 15 करोड़ की जमीन के दस्तावेज बरामद....see more
Kahara, Saharsa | Oct 13, 2026
मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना के तहत सहायक उपकरण वितरण शिविरों के प्रचार-प्रसार हेतु प्रचार वाहन रवाना छपरा, 13 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला पदाधिकारी सारण, श्री वैभव श्रीवास्तव के आदेशानुसार आज दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को दिव्यांगजन सहयोग गतिविधि निर्धारित थी जिसके तहत मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत दिव्यांगजनों को विभिन्न सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सारण जिले के सदर अनुमंडल सहित चिह्नित चार प्रखंडों बनियापुर दरियापुर अमनौर तथा माझी में क्रमेण विभिन्न तिथियों को शिविर आयोजित किए जाएंगे। आयोजित होने वाले इन शिविरों के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु आज जिला पदाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव ने समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को रवाना किया। इन शिविरों के माध्यम से संबल एवं एडिप योजना के तहत पात्र दिव्यांगजनों को आवश्यकतानुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी। प्रचार वाहन के माध्यम से संबंधित क्षेत्रों में शिविरों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी, ताकि अधिक से अधिक पात्र लाभार्थी इसकी जानकारी प्राप्त कर शिविरों का लाभ उठा सकें। जिला प्रशासन का उद्देश्य दिव्यांगजनों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुगमतापूर्वक पहुंचाना, उन्हें आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराना तथा उनके जीवन को अधिक सुगम एवं आत्मनिर्भर बनाना है। जिला प्रशासन ने पात्र दिव्यांगजनों एवं उनके परिजनों से अपील की है कि वे शिविरों से संबंधित जानकारी प्राप्त कर निर्धारित तिथि एवं स्थान पर पहुंचें तथा योजना का लाभ उठाएं।
Saharsa, Bihar | Oct 13, 2026
जीविका दीदी वीना कुमारी की पहल, फाइलेरिया से बचाव के प्रति जन-जागरूकता की नई मिसाल! **अमनौर प्रखंड, सारण** जिला प्रशासन, सारण के अंतर्गत स्वास्थ्य एवं जन-जागरूकता के प्रयासों को जन-जन तक पहुँचाने में जीविका दीदियाँ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। अमनौर प्रखंड की वीना कुमारी, *मास्टर रिसोर्स पर्सन (स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता)* के रूप में हिंदुस्तान सीएलएफ से जुड़कर चार पंचायतों में कार्यरत हैं। वे समूह की बैठकों में जाकर महिलाओं एवं अन्य सदस्यों को फाइलेरिया से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक कर रही हैं। वीना कुमारी लोगों को फाइलेरिया से बचाव के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार सामूहिक दवा सेवन अभियान में फाइलेरिया रोधी दवा लेने, बीमारी के प्रति जागरूक रहने तथा अपने परिवार एवं समुदाय को सुरक्षित रखने की जानकारी दे रही हैं। उनकी यह पहल स्वास्थ्य जागरूकता को घर-घर तक पहुँचाने और एक स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। **जागरूक बनें, फाइलेरिया से बचें — स्वस्थ परिवार, स्वस्थ समाज!**
Saharsa, Bihar | Oct 13, 2026