गुरुग्राम: हरियाणा की काम्या भारद्वाज बनी इंग्लिश चैनल पार करने वाली पहली महिला तैराक
गुरुग्राम की 19 वर्षीय तैराक काम्या भारद्वाज ने 14 घंटे 19 मिनट में इंग्लिश चैनल पार कर हरियाणा का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर उन्हें विधायक अनुज शर्मा ने सम्मानित किया। काम्या ने तीन दिनों में दो बार चैनल पार कर अपनी प्रतिभा साबित की है।