महागामा: महगामा के शिक्षक रीतेश रंजन को भागलपुर में मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान
महगामा के शिक्षक रीतेश रंजन को भागलपुर में मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर आज बिहार के भागलपुर में आयोजित महात्मा गांधी आगमन शताब्दी समारोह में झारखंड के गोड्डा जिले के शिक्षक रीतेश रंजन को उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान एवं समर्पण के लिए प्रदान किया गया।