इगलास: इगलास मंगलायतन विश्वविद्यालय में ट्रेड शो में विद्यार्थियों ने उद्योग, नवाचार और उद्यमिता की बारीकियां समझीं
Iglas, Aligarh | Sep 28, 2026 इगलास मंगलायतन विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट एंड सेंटर में आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न उद्योगों, उत्पादों, तकनीकी नवाचारों, स्टार्टअप और व्यापारिक गतिविधियों को नजदीक से देखा और उनके बारे में जानकारी प्राप्त की।