यह स्पाइसजेट की दिल्ली से पुणे जाने वाली फ्लाइट थी. विमान में छोटे बच्चों से लेकर हर उम्र के यात्री मौजूद थे. फ्लाइट में बैठने के बाद अचानक विमान के अंदर तापमान बहुत बढ़ गया. गर्मी इतनी ज्यादा हो गई कि यात्रियों का बुरा हाल हो गया और सभी पसीने से भीग गए. कुछ लोगों को सांस लेने में भी परेशानी होने लगी.
हालात बिगड़ने पर फ्लाइट को रनवे पर ले जाया गया, लेकिन यात्रियों ने विमान को उड़ान भरने से रोक दिया और जमकर हंगामा किया. आरोप है कि इस दौरान कैप्टन और अन्य कर्मचारियों ने यात्रियों को चुप कराने के लिए पुलिस बुलाने की धमकी भी दी.
बाद में विमान में तकनीकी खराबी होने की बात सामने आई. यात्रियों ने स्पाइसजेट की सेवा पर नाराजगी जताते हुए एयरपोर्ट पर ही धरना दिया.
यात्रियों का आरोप है कि इस तरह की लापरवाही से उनकी जान खतरे में पड़ सकती थी। उन्होंने नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मामले को गंभीरता से लेने और स्पाइसजेट के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
#spicej #spicejet