पूरनपुर: मोहल्ला खानकाह में भाईचारे के संदेश के साथ निकली बाइक तिरंगा यात्रा
पूरनपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर के मोहल्ला खानकाह सावरी आहता से हर वर्ष की तरह इस वर्ष शनिवार दोपहर 12 बजे बाइक तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व संजय खान ने किया। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं ने बाइक पर सवार होकर हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा ब्लॉक रोड, स्टेशन रोड समेत नगर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी।