बिसौली: आसफपुर में विद्युत वितरण उपखंड पर लगा मेगा विद्युत कैंप, उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान
Bisauli, Budaun | Aug 11, 2026 बिसौली विद्युत वितरण उपखंड आसफपुर पर मेगा विद्युत कैंप का मंगलवार को 1 बजे करीब आयोजन किया गया। एसडीओ यश कुमार ने उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनीं और कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान कराया। कैंप में बिजली बिल की गड़बड़ी, खराब मीटर और स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतें लेकर उपभोक्ता पहुंचे।