महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आर्थिक संबल
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महतारी वंदन योजना से प्रदेश की महिलाओं को हर माह नियमित आर्थिक सहयोग मिल रहा है। इस सहयोग से परिवारों को मजबूती, आजीविका को बढ़ावा और महिलाओं के आत्मविश्वास एवं आर्थिक भागीदारी को नई दिशा मिल रही है।