सुल्तानगंज: बढ़ी मजदूरी व EPF कटौती के विरोध में सफाईकर्मियों की हड़ताल, 28 वार्डों में सफाई व्यवस्था चरमराई
नगर परिषद सुल्तानगंज के सभी 28 वार्डों में सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाली सुगम इंडिया एजेंसी के मजदूर शुक्रवार से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। सफाईकर्मियों के काम बंद करने से शहर में जगह-जगह कूड़े-कचरे का अंबार लगना शुरू हो गया है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हड़ताल पर गए सफाईकर्मियों ने बताया कि