गायघाट: महमदपुर सूरा पंचायत के नया टोला में पुलिस ने छापेमारी कर मिनी देसी चुलाई शराब भट्ठी का किया भंडाफोड़, कारोबारी फरार
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के महमदपुर सूरा पंचायत के नया टोला से पुलिस ने छापेमारी कर मिनी देसी चुलाई शराब भट्ठी का भांडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे से कार्रवाई शुरू कर दी गई। थाना अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि मद्य निषेध अधिनियम के तहत क्षेत्र में शराब कारोबार के खिलाफ अभियान चलाई जा रही है।