नानपारा: नानपारा नगर पालिका ने सफाई कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया, स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी दी
नानपारा आदर्श नगर पालिका परिषद नानपारा की ओर से सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य को लेकर महत्वपूर्ण पहल की गई। नगर पालिका परिसर में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित कर महिला एवं पुरुष सफाई कर्मियों तथा कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों का परीक्षण किया और आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी।