राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि अपने वादे को निभाते हुए घर-घर जाकर बहनों को रक्षाबंधन का तोहफा दे रहे हैं।
एक दिन पहले जमदंगनी पब्लिक स्कूल में विशाल रक्षा-सूत्र कार्यक्रम का आयोजन हुआ था, जहां हजारों महिलाओं ने राज्यमंत्री को राखी बांधी थी। भीड़ ज्यादा होने और समय की कमी के चलते कई बहनें बिना उपहार लिए घर लौट गई थीं।
अब उन सभी बहनों की सूची तैयार कर राज्यमंत्री खुद उनके गांव-गांव और घर-घर जाकर उन्हें शगुन के तौर पर उपहार दे रहे हैं। आज उन्होंने सुल्तानपुर, केहड़ा सहित करीब एक दर्जन गांवों में जाकर बहनों से मुलाकात की और उन्हें बतौर शगुन तोहफ़े दिए...
बहनो नें भी दिल से स्वीकार किया और भाई को ढेर सारी शुभकामनायें और लम्बी उम्र का आशीर्वाद भी दिया....
राज्यमंत्री ने बताया कि ये अभियान अभी तीन दिन और चलेगा ताकि कोई भी बहन उपहार से वंचित न रहे। #लक्सरन्यूज़ #BJPNEWS #omprakshjamdagni
#उत्तराखंडन्यूज़
#वंचित
#laksarnews #thenetworknewsindia