मसूदा: मोयणा गांव में 10 फीट लंबा अजगर दिखा, ग्रामीणों ने पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा
Masuda, Ajmer | Aug 16, 2026 मसूदा के मोयणा गांव में 10 फीट लंबा एक अजगर देखा गया।ग्रामीणों ने उसे पकड़कर सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया।स्थानीय लोगो ने रविवार दोपहर 12 बजे जानकारी दी।बताया कि अजगर राजकीय स्कूल के पास से गुजर रहा था।अजगर दिखने की सूचना मिलने पर ग्रामीण एकजुट हुए और उसे पकड़ लिया।बाद में जंगल में छोड़ दिया।अजगर देखते समय स्कूल में अवकाश था।