बांसवाड़ा: मंदारेश्वर में विद्या भारती का महासंगम, 500 से अधिक प्रबंध समिति सदस्यों ने लिया हिस्सा
बांसवाड़ा के मंदारेश्वर स्थित विद्या निकेतन विद्यालय में विद्या भारती जनजाति समिति, राजस्थान के सरस्वती शिक्षा केन्द्र संभाल प्रबंध समिति सम्मेलन का मंगलवार को आयोजन हुआ। सम्मेलन में विद्या भारती के अखिल भारतीय मंत्री शिव प्रसाद भाई साहब की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विद्या भारती राजस्थान के क्षेत्र सह मंत्री एवं विद्या भारती जनजाति समिति राजस्थान के मंत्री