पोरसा: स्कूली बच्चों को थाने का भ्रमण कराया गया
Porsa, Morena | Aug 14, 2026 महुआ। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के तहत शुक्रवार को स्कूली बच्चों को महुआ थाने का भ्रमण कराया गया। थाना प्रभारी उपेंद्र पाराशर ने बच्चों को पुलिस की कार्यप्रणाली, कानून, अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी। बच्चों ने पुलिस के कामकाज को करीब से समझा। भ्रमण का उद्देश्य बच्चों में कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाना और पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत करना रहा।