घिरोर: औछा के नगला सावज में बिजली के खंभे में करंट से भैंस की मौत, ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप
बिजली विभाग की लापरवाही एक बार फिर जानलेवा साबित हुई औछा थाना क्षेत्र के ग्राम नगला सावज में टूटे बिजली के खंबे में करंट आने से एक किसान की भैंस की मौत हो गई घटना के बाद ग्रामीणों में भरी रोष है ग्रामीणों का आरोप है के 2 महीने पहले तेज आंधी में गांव के कई बिजली के खंबे टूट गए थे सूचना के बावजूद आज तक नए खंभे नहीं लगाए गए