तहसील क्षेत्र के बंजारी देवी स्थान पर रविवार को मूल आदिवासी आर्मी के तत्वावधान में विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गोंड समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। इस दौरान गोंड समाज की संस्कृति, परंपरा, इतिहास, अधिकारों और सामाजिक एकजुटता पर चर्चा की गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता मोतीलाल गोंड ने की।