सदर: BHU में स्वतंत्रता दिवस पर कुलपति ने किया ध्वजारोहण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोह लिया
Sadar, Varanasi | Aug 15, 2026 वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को एमपी थियेटर मैदान में भव्य समारोह हुआ। कुलपति प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। राष्ट्रगान के बाद उन्होंने विश्वविद्यालय परिवार को शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद किया।