चक्रधरपुर स्थित होटल हरि इंटरनेशनल में शनिवार को अनुमंडल पत्रकार संघ की बैठक अध्यक्ष राजेश्वर पांडेय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संघ की सांगठनिक मजबूती और पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पत्रकारों की समस्याओं के समाधान तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए संघ की त्रैमासिक बैठक नियमित रूप से आयोजित होगी।