देवरी: घसकरीडीह पंचायत के आदिवासी बहुल्य ढकनीपहाड़ी गांव में झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विश्व आदिवासी दिवस मनाया
Deori, Giridih | Aug 9, 2026 देवरी प्रखंड के घसकरीडीह पंचायत के आदिवासी बहुल्य ढकनी पहाड़ी गांव में रविवार को झामुमो नेता व कार्यकर्ताओं द्वारा विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया इस दौरान लोगों ने जहां बिरसा मुंडा जी अन्य शहीद आदिवासी नेताओं के फोटो पर जहां पुष्प अर्पित व माल्यार्पण कर उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया वही उनके जीवनी पर भी प्रकाश डाला गया