शाहजहांपुर: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहर के खिरनीबाग स्थित रामलीला मैदान में राष्ट्रभक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिला। राजकमल बाजपेई द्वारा आयोजित भव्य सामूहिक राष्ट्रगान कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।