अंबाह: हीरालाल का पुरा में दामाद ने ससुर पर चाकू से हमला किया, घायल ससुर थाने पहुंचा
Ambah, Morena | Aug 31, 2026 अंबाह। हीरालाल का पुरा गांव में ससुर-दामाद के विवाद में चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरक्षक जोगेंद्र ने ससुर के पेट में चाकू मार दिया, जिससे वह घायल हो गया। घायल अंबाह थाने पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों का अस्पताल में मेडिकल कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।