Public App Logo
😢 नौकरी की खुशियां मातम में बदली, बेटे के बिहार पुलिस में जॉइनिंग के दिन मां की करंट से मौत। जिस दिन इकलौता बेटा बिहार पुलिस में अपनी नई जिम्मेदारी संभालने आरा पहुंचा, उसी दिन घर में ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ जिसने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। महादेवपुर गांव में कपड़े सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आने से रामा देवी की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला करीब 15 से 20 मिनट तक करंट से चिपकी रहीं। जब तक परिजनों की नजर पड़ी और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक ओर बेटे के जीवन का नया अध्याय शुरू हो रहा था, तो दूसरी ओर मां हमेशा के लिए दुनिया छोड़ गईं। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में मातम पसरा है। 👉 पूरी खबर पढ़ें और अपने विचार जरूर साझा करें। #Amarpur #Banka #Bihar #BiharPolice #ElectricShock #HeartBreaking #LocalNews #BiharNews - Amarpur News