बकावंड: ग्राम नदी सागर इंद्रावती कृषि उत्पादक समूह ने तैयार की उन्नत पौधों की नर्सरी, किसानों को मिलेगी नई राह
ग्राम पंचायत नदीसागर की महिलाओं और किसानों ने आजीविका के क्षेत्र में एक नई मिसाल पेश की है। यहाँ कार्यरत इंद्रावती कृषि उत्पादक समूह (PG) ने 'भारत रूरल लाइवलीहुड्स फाउंडेशन' (BRLF) एवं बस्तर सेवक मंडल द्वारा संचालित 'हाई इम्पैक्ट मेगा वाटरशेड परियोजना' के तहत उन्नत किस्म के पौधों की नर्सरी तैयार की है। इस परियोजना के अंतर्गत गठित कृषि उत्पादक समूह ने व्यावसा