चौरीचौरा: भाभी से दुष्कर्म के आरोपित देवर को किया गया गिरफ्तार
चौरीचौरा पुलिस ने भाभी के साथ दुष्कर्म आरोपित देवर को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि एक महिला ने अविवाहित देवर उमेश पुत्र स्व सूर्यनाथ प्रजापति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। महिला का आरोप था कि उसका देवर मनबढ़, दबंग, घोर शरारती है। बीते 17 सितम्बर की आधी रात में अकेला सोया था।