पिपरा: पलामू जिला खनन विभाग और हरिहरगंज पुलिस ने बिना चालान स्टोन चिप्स लदा हाइवा व बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त किए
Pipra, Palamu | Aug 12, 2026 हरिहरगंज थाना क्षेत्र में अवैध खनन और बिना चालान खनिज परिवहन के खिलाफ खान विभाग व पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई की। इस दौरान स्टोन चिप्स लदा एक हाइवा और बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त किए गए। कार्रवाई से अवैध खनन व खनिज परिवहन से जुड़े वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया। खान निरीक्षक शुभम कुमार के नेतृत्व में अभियान के दौरान मेदिनीनगर-औरंगाबाद एनएच-139 पर कार्रवाई हुई।