रैपुरा के घुनवा के दबंग द्वारा महिला के चांदी के आभूषण गिरवी रखने और वापस न करने पर पीड़ित महिला न्याय की लेकर पहुंची डीएम कार्यालय मामला चित्रकूट जनपद के रैपुरा थाना अंतर्गत घुनवा गांव का जहां गांव के ही दबंग व्यक्ति द्वारा महिला के चांदी के आभूषण गिरवी रखने और वापस न करने पर पीड़ित महिला आज सोमवार की दोपहर 12:00 बजे कलेक्ट पहुंचकर जिलाधिकारी से न्याय की फरियाद लगाई है पीड़ित महिला रामप्यारी ने बताया कि बीते 3 वर्ष पहले आर्थिक संकट के चलते उसने अपने चांदी के आभूषण गांव के ही चंद्रपाल के यहां 42000 में गिरवी रखा था और अब जब वह अपने आभूषण लेने चंद्रपाल के घर गई तो चंद्रपाल ने उसे यह कह कर भगा दिया कि तुमने उसके पास कोई भी आभूषण गिरवी नहीं रखा जिसकी शिकायत उसके द्वारा रैपुरा थाने में की गई पर पुलिस द्वारा मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई जिससे थक हार कर वह आज न्याय की फरियाद लेकर जिला अधिकारी कार्यालय पहुंची है