सिरोही: पीएम श्री बालिका विद्यालय में ₹52 लाख के विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण
Sirohi, Sirohi | Aug 14, 2026 पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सिरोही में शुक्रवार को करीब 52 लाख रुपए की लागत से कराए गए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण समारोहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री ओटाराम देवासी एवं सांसद लुम्बाराम चौधरी अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे की पूजा-अर्चना, दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पहार अर्पित कर किया गया।