मंडला: शारदा कॉलोनी पहुंच मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे, आवागमन में हो रही परेशानी
Mandla, Mandla | Aug 15, 2026 ग्राम पंचायत बिंझिया की शारदा कॉलोनी पहुंच मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे होने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 15 अगस्त की सुबह करीब 8 बजे स्कूल जाने वाले बच्चे, ऑटो चालक और दोपहिया वाहन चालक इस खराब मार्ग से गुजरते हुए परेशान होते नजर आए। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग पर सीवर लाइन बिछाने के बाद सड़क की ठीक तरह से मरम्मत नहीं की गई।