चंदिया: 9 साल से भवन विहीन हायर सेकेंडरी स्कूल, लोढा में बच्चों की पढ़ाई पर संकट—ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
Chandia, Umaria | Sep 30, 2026 उमरिया के बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत लोढा से शिक्षा व्यवस्था की तस्वीर सामने आई है। यहां शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल लोढा पिछले 9 वर्षों से अपने स्थायी भवन का इंतजार कर रहा है। भवन नहीं होने के कारण स्कूल सीमित जगह में संचालित हो रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने से कक्षाओं में बैठने तक के लिए पर्याप्त जगह नहीं है