सोनबरसा: 11 महीने पुराने छिनतई कांड में आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
पुलिस ने रविवार को पिछले वर्ष के छिनतई मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सरौनी कला निवासी सदानंद मंडल का पुत्र रवि कुमार है। पिछले वर्ष लक्ष्मीपुर नहर के पास पप्पू कुमार से मोटरसाइकिल, मोबाइल और रुपये छीनने का आरोप है। थानाध्यक्ष लवकुश कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जा रही