तालबेहट: कड़ेसराकला के पास हाईवे 44 पर खनन माफिया ने पुलिस को देखकर ट्राली से पत्थर खाली कर सड़क पर लगाया जाम
तालबेहट कोतवाली क्षेत्र के कड़ेसरा कला गांव के पास हाईवे 44 खनन माफिया के हौसले बुलंद, पुलिस टीम को देखकर ट्रैक्टर चालक ने ट्राली से सड़क पर ही पत्थर खाली कर दिए जिससे सड़क पर पत्थर बिखर गए और लंबा जाम लग गया पुलिस ने कुछ लोगों की मदद से पत्थर हटवाएं और चालक की तलाश की जा रही है, चालक मौके से फरार हो गया घटना का वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है।