सक्ती में हर घर तिरंगा अभियान के तहत अटल परिसर से भारत माता चौक तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो और एसपी श्री प्रफुल्ल ठाकुर के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
हाथों में तिरंगा लेकर “वंदे मातरम्”, “भारत माता की जय” और “जय हिंद” के नारों के साथ राष्ट्रप्रेम, एकता और अखंडता का संदेश दिया गया। कलेक्टर ने जिलेवासियों से हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की।
19 views | Sakti, Chhattisgarh | Aug 13, 2026