जांजगीर: सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों को बांटी गईं पुस्तकें और अध्ययन सामग्री, डिजिटल साक्षरता के लिए किया गया जागरूक
जांजगीर-चांपा जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़ने और डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जिला पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने विद्यार्थियों को पुस्तकें एवं अध्ययन सामग्री वितरित की