मुगलसराय: मुगलसराय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
मुगलसराय में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर डीडीयू मंडल, नगर पालिका, राजकीय महिला चिकित्सालय और कोतवाली समेत विभिन्न संस्थानों में ध्वजारोहण हुआ। डीआरएम उदय सिंह ने मंडल कार्यालय में तिरंगा फहराया। आरपीएफ, स्काउट-गाइड व एनसीसी कैडेटों ने सलामी दी। वही आज शनिवार दोपहर 02 बजे तक मुगलसराय क्षेत्र में कई जगहों पर विभिन्न प्रकार के देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए गए।